दैनिक समाज जागरण, संवाददाता
चांडिल : कुडुकतुपा निवासी चंपाई मांझी, जो नरसिंह इस्पात कंपनी में कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनका एक पैर काटना पड़ा, उनके मामले में कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता संपन्न हुआ। चंपाई मांझी का इलाज वर्तमान में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है।
बाराद्वारी स्थित कंपनी कार्यालय में हुए इस समझौते में कंपनी की ओर से डायरेक्टर अजय सिंह मौजूद थे। बैठक में चंपाई मांझी की पत्नी फूकमती मांझी, परिजन तथा भाजपा नेता पप्पू वर्मा की अहम भूमिका रही।
समझौते के अनुसार कुल 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी, जिसमें 7 लाख रुपये का चेक तत्काल प्रदान किया गया, जबकि शेष 3 लाख रुपये एक माह के भीतर देने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने पेंशन, कृत्रिम पैर (आर्टिफिशियल लेग) की सुविधा और स्वास्थ्य लाभ के बाद रोजगार देने का लिखित आश्वासन भी दिया है।
परिजनों ने समझौते पर संतोष जताते हुए कंपनी के आश्वासनों पर भरोसा व्यक्त किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



