google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़ागांव के साधोगंज बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा व जनसभा का आयोजन

समाज जागरण
शिव तिवारी
बड़ागांव वाराणसी

साधोगंज, 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) — हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बड़ागांव के साधोगंज बाजार में विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा और जनसभा का आयोजन हुआ। यात्रा की शुरुआत सुरेंद्र पान की दुकान से हुई और कमला भागवत इंटर कॉलेज, साधोगंज पर समापन के बाद जनसभा आयोजित की गई।

यात्रा का नेतृत्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष बड़ागांव आशीष प्रकाश सिंह और मण्डल संयोजक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री डॉ. जयप्रकाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हौसीला पांडेय, युवा मोर्चा के जिला मंत्री संदीप दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप गौतम, मण्डल महामंत्री शिव रतन गिरी, मुकेश पांडे, मण्डल उपाध्यक्ष स्वामीनाथ चतुर्वेदी, शिव तिवारी, विजय प्रकाश तिवारी, विजय जायसवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी पिंटू दुबे, विधानसभा संयोजक अतुल तिवारी, आईटी मण्डल संयोजक आशीष गुप्ता, ओम तिवारी, अनिकेत पटेल सहित पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीडीसी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

देशभक्ति के नारों से गूंजती यात्रा के दौरान जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। जनसभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)