समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद के थाना चोपन की रहने वाली एक युवती उम्र लगभग 18 वर्ष के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 15900/- रुपये की धनराशि ठगी कर ली गयी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।

साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को फ्राड खाते मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई कुल धनराशि 15900/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



