देश के वीर जवानों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हरहुआ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। तिरंगा यात्रा हमारे देश के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक ही नही बल्कि राष्ट्रीय एकता की एक पहचान है। जो देश के जज्बे को जीवंत बनाये रखने का सन्देश देती है।
आज मंगलवार को सुबह हरहुआ चौराहे से कोइराजपुर मोड़ तक देश के वीर जवानो और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आसुतोष मिश्रा’अजय’ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का सन्देश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में भाई चारा बढ़ाना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाना है।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता गर्व की बात है। विपक्षी दलों द्वारा देश को जाति धर्म की राजनीति में बांटने की निंदा की।
तिरंगा यात्रा में शामिल प्रमुख वक्ताओं में हिटलर सिंह, डॉ0 प्रदीप पांडेय, मधुवन यादव, गौतम सिंह,हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, अवधेश सिंह सारथी,धनन्जय सरोज,गुलाब चन्द्र तिवारी, हिमांशु पांडेय,सोनू प्रसाद,संजय कुमार सिंह,दीपक चौहान,अनिल पांडेय ने तिरंगा यात्रा के महत्व के साथ राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया।
म्यूजिक सिस्टम पर देशभक्ति के गीत और कार्यकर्ताओं द्वारा ‘भारत माता की जय’, बंदेमातरम की उद्घोषणा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के सन्देश में रंग उठा और भगीदारी कर उद्घोष किया।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के प्रमुख लोगो मे गगन चौबे,वीरेंद्र गुप्ता,अंशुमानसिंह,राजनारायण पटेल, भगत यादव, आशीष राजभर,अपरबल सिंह,प्रदीप सिंह,अनिल जायसवाल, जयचंद मोदनवाल,इरफान हाश्मी, मेराज अहमद,सन्तोष गुप्ता,विनोद पांडेय,उत्कर्ष बहादुर पटेल,अरुणेंद्र सिंह,अमित उपाध्याय,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, सोनाली पांडेय,माला गुप्ता, प्रिया सिंह सहित सैकड़ों प्रधान, सदस्य, बीडीसी,देशभक्त यात्रा में शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा का समापन हरहुआ बाजार में राष्ट्र गान ‘जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य…..जय हे जय हे के साथ सम्पन्न हुआ।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हरहुआ चौकी प्रभारी अभिषेक राय अपनी टीम के साथ लगे रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)