google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रात के अंधेरे में घर में लगी भीषण आग, तीन मोटर साइकिल व चार साइकिल समेत घर- गृहस्थी का सामान हुआ खाक

•~ लाखों रुपयों की क्षति

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बरवां टोला में बीती रात एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये की क्षति होंने का समाचार प्रकाश में आया है।बताते हैं कि आग की चपेट में आने से घर में खड़ी तीन मोटरसाइकिल,चार साइकिल और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।संजोग अच्छा था कि घर में मौजूद युवक सुरक्षित बचकर निकल गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलखन ग्राम पंचायत के बरवां टोला निवासी रविंदर बिंद पुत्र स्वर्गीय नागेश्वर बिंद के घर में देर रात अकस्मात् भीषण आग लग गई। घटना के समय रविंदर के माता-पिता इलाज के लिए वाराणसी गए हुए थे।घर में उनका पुत्र ही मौजूद था। उसने बताया कि रात में भोजन करने के बाद वह घर के बगल वाले कमरे में सो गया था। इसी दौरान करीब एक बजे कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं।आग का पता चलते ही युवक ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को जगाते हुए एकत्रित किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में तीन मोटर साइकिल, चार साइकिल, घरेलू उपयोग का सामान, कपड़े, बर्तन तथा अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और चोपन थाना पुलिस को दी गई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा आग लगने के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)