समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
ओबरा/ सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने जननायक लालू यादव का जन्मदिन ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाया; जरूरतमंदों को बांटे छाता और हवाई चप्पल, ‘भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान’ द्वारा जननायक लालू प्रसाद यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक अनूठी और मानवीय पहल की गई। इस वर्ष भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी को देखते हुए संस्थान ने इस दिन को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाते हुए संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद भाई-बहनों के बीच जाकर चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए छाता और तपती जमीन से पैरों की सुरक्षा के लिए हवाई चप्पल का वितरण किया।
इस सेवा कार्य के दौरान संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि “जननायक लालू प्रसाद यादव जी का पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई में बीता है। ऐसे महापुरुष का जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि हम इस भीषण तपन में उन लोगों की मदद करें जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान सदैव सेवा संघर्ष के संकल्प के साथ समाज के बीच खड़ा रहता है। संगठन के साथी अमर नाथ छोटू चौधरी वीरेंद्र शर्मा अफजाल अहमद राकेश पांडेय अंतु कुमार राजेन्द्र भारती आनंद कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



