भाजपा सरकार में मछुआरों का शोषण चरम सीमा पर: शंखलाल मांझी
ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 28 जून 2025 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का पीडीए पंचायत जनपद सोनभद्र के विधानसभा ओबरा के नगर पंचायत चोपन के मैरिज हाल में लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से चलकर आए पूर्व सांसद/ पूर्व मंत्री श्री शंख लाल माझी उपस्थित थे ।
पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश से चलकर आए पूर्व सांसद/ पूर्व मंत्री श्री शंख लाल मांझी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए जनहित की जमीनी कामों को रेखांकित कर खास तौर से छुआ समाज के लोगों को दिए गए विशेष एकाधिकार मछुआ आवास, नदी, ताल, पोखरी का पट्टा, बालू, मोरंग का पट्टा एवं आरक्षण देकर समाज को रोजी-रोटी से जोड़ने का काम किया था ।
वहीं भाजपा सरकार में समाज को मिले सारे अधिकार छीन करके और सरकारी उपक्रमों को प्राइवेटाइजेशन कर किसान विरोधी कानून बनाकर देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार कानून की व्यवस्थाध्वस्त कर जन सामान्य को समस्या से जूझने को भाजपा सरकार मजबूर कर रही है। इससे निजात देने के लिए मछुआ समाज के लोगों को खास तौर लाभबंद होकरके आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जीतने का काम करें ।
पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का शोषण चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग बेरोजगारी महंगाई से जूझ रहे हैं । इस सरकार से छुटकारा पाना है तो सभी वर्गों को आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीतने का काम करें जिससे भाजपा सरकार से छुटकारा मिल सके।
पीडीए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू भोलानाथ निषाद राधा सिंह सुनील गौड़ विजय शंकर जायसवाल परमेश्वर यादव अशोक पटेल बाबूलाल यादव रामप्यारे सिंह पटेल रमेश यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल लालव्रत प्रकाश यादव वीरेंद्र रमेश कुमार वर्मा सुनील पवार मीणा जमुना इंद्रदेव सिंह केवट के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



