google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकारी इंटरलॉकिंग उखाड़ कर दीवाल खड़ा करने का आरोप

ग्राम प्रधान ने दिया प्रार्थना पत्र

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

चोलापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदापुर ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि पर लगे इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर दीवाल खड़ा करने संबंधित शिकायत पुलिस को प्रेषित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदापुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर के सामने बीते शुक्रवार को दलितों ने दीवाल खड़ी कर दी थी, जिसे लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए थे। उक्त मामले के बाद उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे तथा गांव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई थी। शनिवार को ग्राम प्रधान गीता देवी ने आरोप लगाते हुए चोलापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की अराजक तत्वों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लगे इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर दीवाल खड़ी कर दी गई है जिससे उक्त दीवाल के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा पाठ बाधित हो गया है। वही मामले को लेकर मंदिर के पुजारी दीनानाथ मिश्र ने भी चोलापुर थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उक्त हनुमान जी का मंदिर ग्राम सभा की भूमि पर सैकड़ो वर्ष से स्थित है, वर्ग विशेष के लोगों द्वारा मुख्य द्वार को बाधित करने के लिए गलत तरीके से मंदिर के सामने दीवार बना दी गई। फिलहाल उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में यथास्थिति कायम रखते हुए मौके पर फोर्स तैनात है ताकि पुनः निर्माण अथवा कोई विवाद की स्थिति न बन सके। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्ष में शांति समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)