संदीप गर्ग / नोएडा: नोएडा- देश के समस्त हिन्दुओं को संगठित कर सामाजिक समरसता आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए सेक्टर 19, 20 एवं सेक्टर 26 का होने वाला विशाल हिन्दू सम्मेलन, सेक्टर 19, नोएडा के बारातघर में दिनांक 08 फरवरी 2026 को दोपहर 02 बजे से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में वक्ता गौतम खट्टर जी, संस्थापक सनातन महासंघ, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पद्मनारायणाचार्य जी महाराज, मुख्य वक्ता सुमित जी महानगर प्रचारक एवं हिन्दू सम्मेलन समिति कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर पोरवाल जी होंगे कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से एवं समापन श्री राम चन्द्र जी की स्तुति से होगी। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सेक्टरों के सभी निवासियों से संपर्क किया जा रहा है एवं जन जन तक सूचना पहुंचाने के लिये दिनांक 31.01.2026 को सेक्टर 26 एवं दिनांक 01.02.2026 को सेक्टर 19, एवं दिनांक 03.02.26 को सेक्टर 20 नोएडा में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर संघ के दायित्व वान कार्यकर्ता महेश जी, उत्कर्ष जी, सौरभ जी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, संजय वाली जी,आर सी गुप्ता जी, राम पाल भाटी, पी एल कपूर, अक्षय जी,श्रीमती विनय गुप्ता, कनक लता कनक, रोहतास गोयल, पूरन पंचोली, प्रशुभ जी, के सी जोशी, संदीप पोरवाल, अनिल गोयल, श्रीमती साधना पवार,सरोजनी पोरवाल, विनीता पोरवाल,सुधा सचान, मनचंदा जी, चंदा जी,शाइनी मुरलीधरन, ममता सिंह,मुकेश, दया दत्त जी, गौरव जी, गंगा राम यादव,डी एस रावत, कन्हैया गुप्ता, विकास तिवारी, सूरज भान शर्मा, रमेश राठौर, पूरन सिंह, सुनील पोरवाल, सुनील वर्मा एवं भारी संख्या में सेक्टर वासी माताएं बहिनें शामिल रही। विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन दोपहर 2.00 बजे से शुरु होगा कर्यक्रम के समापन पर भोजन/ प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी सभी निवासियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाएं ।



