दामोदर हांसदा के नामांकन के लिए राजनगर से भारी संख्या में कार्यकर्ता चाईबासा रवाना।

रविकांत गोप,समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)

झारखंड(23 अप्रैल2024):- सिंहभूम लोकसभा सीट से जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी दामोदर हांसदा के नामांकन के लिए राजनगर से उनके समर्थक, जोस के साथ चाईबासा की ओर रवाना हुए।इस बीच उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ जयराम महतो एवं दमोदर हांसदा के जयजयकार करते हुए चट्टानी एकता का परिचय दिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा इस बार हम परिवर्तन चाहते है,कई पार्टियां आई और चली गई,परन्तु क्षेत्र की समस्याओं को सभी ने नजर अंदाज किया।परन्तु जेएलकेएम जमीन से जुड़ी पार्टी है।जयराम महतो हर दुख मुसीबत में आम जनता के साथ खड़े होकर समस्याओं का समाधान करते है।इस बार 14 लोकसभा सीट में 8 सीट से हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है।और जिस दमखम के साथ युवा साथी चट्टानी एकता का परिचय देते रहे है।हमे उम्मीद नही पूरा भरोसा है।इस बार झारखंड में बदलाव लाएंगे।और इस लोकसभा सीट से दामोदर हांसदा को भारी मतों से विजय बनाएंगे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से जेएलकेएम के पक्ष में वोट की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *