समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि
डाला/ सोनभद्र। म्योरपुर विकास खण्ड के अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोडरा पंचायत भवन पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के बैनर तले हृदय नारायण तिवारी जिलाध्यक्ष इंटक के अध्यक्षता में बेलहत्थी के ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य रूप से सड़क, रेलवे ओवर ब्रिज, मनरेगा का नाम बदलने व दूर दराज मतदान केंद्र को लेकर विचार-विमर्श किया गया और आगामी 23 मार्ग को सड़क, रेलवे ओवर ब्रिज, मनरेगा का नाम बदलने व दूर दराज मतदान केंद्र मुद्दा को जिलाधिकारी कार्यालय पर दल बल के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय के समकक्ष बात रखी जायेगी वहीं वक्ताओं ने कहा कि जोगीडीह रेलवे स्टेशन के आसपास क्षेत्र वासियों को आने जाने के लिए कोई सड़क नहीं है ताकि दोनों तरफ के ग्रामीण आवागमन कर सकें वहीं सड़क व ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी से आवागमन करते हैं इस दौरान दौरान कई घटना घट गई है कई ग्रामीणो को अपनी जान तक गवानी पड़ी है वहीं मनरेगा का नाम बदलने पर अपनी नाराज़गी जताई गई। वहीं बैठक का संचालन शमीम अख्तर खान जिला महामंत्री इन्टक के द्वारा किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ब्रिजेश तिवारी लालचंद शिव प्रसाद कुन्ती देवी के अन्य ग्रामीण बैठक में शामिल रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



