google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजवादी पार्टी के बिन्दौवा स्थित कार्यालय पर SIR को लेकर बैठक की गई

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बिन्दौवा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर रविवार को बिन्दौवा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में SIR विषय को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा ने की।

बैठक में मोहनलालगंज ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, नेतागण, जोन प्रभारी, पर्यवेक्षक, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और BLA-2 पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथियों के रूप में,पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिला महासचिव शब्बीर खान,अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्रवण यादव, बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत (राजू), जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह यादव, अशर्फी लाल धीमान, जिला सचिव ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, विजय सिद्धार्थ, मधुकर सिंह यादव, विधानसभा महामंत्री गजराज रावत, मो.रईस, सभासद राजू कुरैशी, गुड्डू यादव, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, सनी यादव,दिनेश यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)