प्राचीन काशेश्वर महादेव मंदिर से निकली शिव बारात

(संवाददाता)विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण

भंडार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया

राजधानी लखनऊ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मोहनलालगंज कस्बे में स्थित प्राचीन काशेश्वर महादेव मंदिर सहित कालेबीर बाबा मंदिर परिसर भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्धआभिषेक व विधिवत पूजा-अर्चना-आरती-बंदना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसरों में कड़ी-चावल, ठंडाई, पूड़ी-सब्जी, हलुवा व बूंदी आदि प्रसाद का वितरण किया गया। वही दूसरी और यूपीएएल फैक्ट्री परिसर स्थित शिव मंदिर में भी महाप्रबंधक जी.एन. श्रीवास्तव व आशीष गुप्ता द्वारा रूद्राभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों व राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कालेबीर बाबा मंदिर परिसर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों की पूजा-अर्चना व रूद्राभिषेक के पश्चात पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने भंडारे का शुभारंभ किया।

भंडारे का आयोजन भाजपा युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडे (धीरू) व चक्की पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ,अर्चना मिश्रा व विधायक अमरेश कुमार रावत,भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, जिला सहकारी बैंक लखनऊ के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, (ब्लाकप्रमुख)ओम प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडेय,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा लोधी,अधिवक्ता ऋषि द्विवेदी,नवीन मिश्रा आशीष तिवारी,अंकित तिवारी प्रदीप सिंह,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इसी क्रम में मोहनलालगंज के मऊ गांव के सपा नेता नितुल शर्मा ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया।

गनियार गांव में देशपाल सिंह व पत्रकार सुरेश सिंह द्वारा रामचरितमानस के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बे स्थित प्राचीन काशेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव की दूल्हा स्वरूप में सजी भव्य पालकी के साथ विशाल शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव व हर-हर बम-बम के गगनभेदी जयघोष से पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की पौराणिक परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया।शिव बारात में युवाओं व महिलाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडे व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी कस्बा चौकी प्रभारी अतुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलाकर महाशिवरात्रि का पर्व मोहनलालगंज क्षेत्र में आस्था,भक्ति और सामाजिक समरसता के भव्य उत्सव के रूप में मनाया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)