चचाई पावर प्लांट में स्थानीय बेरोजगारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को लेकर मंडल प्रबंधन को ज्ञापन सौपा ।

चचाई —-अमरकंटक ताप विद्युत गृह के आसपास के सैकड़ो की संख्या में रह रहे बेरोजगार ग्रामीण युवको स्थानीय ठेकेदारों व्यापारियों ने समाज सेवी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में बुधवार को भारी संख्या में एकत्र हो मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री अपर मुख्य सचिव प्रबंध निदेशक अनूपपुर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित अमरकंटक ताप विद्युत ग्रह के कार्यपालक निदेशक तनवीर अहमद को ज्ञापन देने पावर प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचे जहां ताप विद्युत गृह के कार्यपालक निदेशक तनवीर अहमद की ओर से ज्ञापन लेने कार्यपालन अभियंता अशोक खरे एवं अधीक्षण अभियंता मुख्यालय मनोज हरियान को सौप इस अवसर पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह केल्हौरी सरपंच रामपाल सिंह उप सरपंच राम जी सोनी व्यापारी संघ के लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ठेकेदारों में मनोज मिश्रा सहित स्थानीय सैकड़ो बेरोजगार युवा उपस्थित रहे।


ज्ञापन की मुख्य मांगे—1–ताप विद्युत गृह में प्रारंभ होने वाले नई 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल यूनिट के निर्माण कार्य में स्थानीय श्रम वीरों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
2 –योग्य अनुभवी तकनीकी प्रशिक्षित डिप्लोमा डिग्री धारी आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय बेरोजगारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
3—स्थानीय ठेकेदारों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य आवंटित किए जाएं।
4—घुसपैठी आयातित बाहरी ठेकेदारों को निर्माण कार्य से दूर रखा जाए।
5—स्थानीय व्यवसायियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रदान किया जाए।
6—श्रमिकों का शोषण बंद हो एवं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाए।


ज्ञापन में समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने की अगवाई—-समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने सैकड़ो बेरोजगार युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा क्षेत्रीय जनता के बहुप्रतीक्षित मांग के आधार पर 660 मेगावाट यूनिट की स्थापना चचाई में बीएचईएल कंपनी को कार्य आदेश देकर क्षेत्रीय बेरोजगार श्रमिकों तथा ठेकेदारों को हर्षित एवं गौरवान्वित किया है ताप विद्युत गृह के आसपास के 20सो ग्रामों से जुड़ा है जो आदिवासी बाहुल्य है ये बेरोजगार युवा शिक्षित तकनीकी रूप से निपुण है किंतु विगत 5 वर्षों से आयातित घुसपैठी ठेकेदारों द्वारा स्थानीय श्रम वीरों को बाहर कर बेरोजगार किया साथ ही प्रबंधन से मिली भगत कर स्थानीय ठेकेदारों को कार्य से वंचित किया महिनो
स्थानीय ठेकेदारों के आंदोलन के बाद भी बाहरी ठेकेदार जमे रहे जो सरासर अन्याय है।


प्रेषित ज्ञापन को नजर अंदाज करने पर उग्र आंदोलन—स्थानीय बेरोजगार युवा व्यापारी स्थानीय ठेकेदारों ने उपरोक्त मांग पत्र तत्काल इस गंभीर विषय को यदि सर्वोच्च प्राथमिकता नहीं दी गई तो आने वाले समय में वैधानिक सूचना देकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे जिसकी संपूर्ण उत्तरदायित्व ताप विद्युत गृह के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी की होगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)