google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नया सत्र शुरू हुए एक माह बीत गया,नौनिहालों को नहीं मिली पुस्तक

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। चिरईगांव विकास खण्ड में संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 6643 नौनिहालों को अभी तक पाठ्य पुस्तक ही नहीं मिल पायी है।
माह अप्रैल से ही विद्यालयों का नया सत्र शुरु हो गया है।सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा तीन में पढ़ने वाले 6643 बच्चों को अभी तक पाठ्य पुस्तकें ही नहीं मिल पायी है।बिना पुस्तक के ही बच्चे पढ़ रहे है।कहने को तो सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए ड्रेस,मोजा जुता भी निःशुल्क देती है। लेकिन समय से नहीं मिल पाता है।इस खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह का कहना है कि कम्पोजिट विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण करा दिया गया है।कक्षा एक और कक्षा तीन की अभी पुस्तकें आयी नहीं हैं।जब आ जायेगी तो विद्यालयों में वितरित करा दिया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)