राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़: थाना परिसर में बुधवार को होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन का किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार व संचालन विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के द्वारा किया गया। बैठक में होली त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्व वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया। तथा विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही त्योहार के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए शर्तों का दृढता पूर्वक अनुपालन करने का भी वादा किए गए। बैठक में विष्णुगढ़ पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सभी गणमान्य , बुद्धिजीवी गण शांति समिति के सदस्य गण, प्रबुद्ध जनप्रतिनिधि गण, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अरुण कुमार, मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, बेडाहरियारा मुखिया रामचंद्र यादव, हरि यादव,सारूकुदर पंचायत मुखिया उतम महतो,20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



