समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा में रमजान और रंगों का त्योहार होली को लेकर बुधवार को स्थानीय थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने किया। इस दौरान रमजान पर्व को देखते हुए होली को विशेष सावधानी और सतर्कता के साथ मनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान डीजे पर प्रतिबंध तथा किसी भी परिस्थिति में फुहड़ और भड़काऊ गीत नहीं बजाने की चेतावनी दी गई। बीडीओ ने कहा कि पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जाए।असमाजिक सामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने कहा कि कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।कहा की गश्ती वाहन भी घूमते रहेंगे। पुलिस की नजर सभी असामाजिक तत्वों पर रहेगी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रमुख गांवों में दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किए जाएंगे। इस अवसर पर अंचल कार्यालय की ओर से प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र ठाकुर के अलावा मुखिया मृत्युंजय सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, नरेंद्र शेखर आजाद, अश्विनी कुमार मिश्र, संजय कुमार साह, उमेश पासवान सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य मारने मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



