दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बुधवार को नबीनगर प्रखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल गजना धाम में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभागग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने वाले गजना महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गजना धाम परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने की।संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। बैठक में जानकारी देते हुए पप्पू राज ने बताया कि गजना महोत्सव 19 और 20 मार्च 2026 को गजना परिसर में आयोजित किया जाएगा ।
19 मार्च को मुख्य कलाकार भाभ्या पंडित (हिंदी बॉलीवुड अभिनेत्री) का प्रस्तुति होगा और सभी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। 20 मार्च को क्षेत्रीय कलाकार और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।बैठक में प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, आंचल अधिकारी निकहत प्रवीण, बीईओ राजनारयण राय, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा कुमार नीरज, बीपीआरओ मुकेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र, पीएचडी तकनीकी सहायक पिंटू कुमार, थानाध्यक्ष टंडवा अजय बहादुर सिंह, मुखिया जयप्रकाश सिंह, न्यास समिति के सदस्य भृगुनाथ सिंह, टूना सिंह, मिथलेश कुमार, अरुण कुमार, धुंधुआ महोत्सव के सचिव जगदीश चौधरी, पुनपुन महोत्सव के सचिव राजेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



