“एक शाम- शहीदों के नाम में बांधा देश प्रेम का समां
समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
महागामा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम श्रीमतपुर के मेला मैदान में गणतंत्र दिवस मेला समिति के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम शीर्षक से भव्य मुशायरा एवं कवित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के महागाव प्रखंड अध्यक्ष मो मिनहाज आलम मुखिया,कांग्रेस नेता शोएब आलम एवं मो मिनहाज अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया ।मुशायरा सह कवित्री सम्मेलन की अध्यक्षता उस्ताद शायर एवं अंजुमन तरक्की उर्दू गोड्डा के संरक्षक मो कलीमुल्लाह परवाना के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड के प्रदेश सहायक सचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने प्रस्तुत किया ।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हिंदू मुस्लिम ,अमीर गरीब, छोटे-बड़े सभी वर्ग एक साथ इस साहित्यिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं ।
महागामा की धरती से प्रेम भाईचारे और मोहब्बत का यह संदेश पूरे देश में जाएगा ।यही हमारी कामना है ।कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक एवं उस्ताद शायर कलीमुल्लाह परवाना की सांप्रदायिक सौहार्द और देश प्रेम पर आधारित रचना से हुई। मेला मैदान में खचाखच भरी स्रोताओं की भीड़ में तालिया की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साह वर्धन किया ।इस अवसर पर झारखंड के मशहूर शायर रौशन हबीबा रौशनी, रीना यादव, हिमशिखा पांडे ने झारखंड की नुमाइंदगी करते हुए श्रोताओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। मुंबई से चलकर आई हुई शायरा चांदनी मुस्कान ने अपने अनोखे अंदाज में महफिल में एक अलग जान ला दिया। इलाहाबाद से चलकर आई हुई शायरा नाजों नाज ने नौजवानों के दिलों का केंद्र बिंदु रही। वहीं नौजवान शायर शम्स परवाना, अब्दुल रहीम ,अतुल कुमार अम्बष्ट ने अनोखे अंदाज में प्रस्तुति दिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में गणतंत्र मेला समिति के कलीमुल्लाह परवाना मो शमीम अहमद, मो मो नईम एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की माहिती भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन शायर डॉक्टर राधेश्याम चौधरी के द्वारा किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



