google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टाटीझरिया के तेलियाबाट में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर वन बचाने का लिया गया संकल्प

मनोज कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण हजारीबाग

हजारीबाग : टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के एनएच-522 के किनारे दूधमटिया वन का भाग तेलियाबाट जंगल में सोमवार प्रातः वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जंगल के बीचो-बीच बने वेदी पर विधि-विधान से वन देवी की पूजा अर्चना की गई और पेडो में रक्षा सूत्र बांध इसके संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। वृक्षों के साये में बैठकर एक मिनट का मौन धारण कर ध्यान किया गया। वृक्षाबंधन कार्यक्रम में पर्यावरणविद महादेव महतो, लोकगायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद यादव, जगदीशचंद्र यादव, मुकेश कुमार साव, राजू यादव, मनीष चौधरी, कौलेश्वर यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, चोलो प्रजापति, रवि राणा, इंदर यादव, दुर्गेश यादव, पवन सिंह धौनी व अन्य ने पेडों को रक्षाबंधन करते हुए कहा कि पेड़-पौधों का प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। वनों की कटाई रोकने के लिए लोगों को जंगल के प्रति अपनापन का एहसास होना जरूरी है और लागातार लोग इसके लिए आगे आ रहे हैं। दूधमटिया वन महोत्सव के संस्थापक महादेव महतो के द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए वृक्षाबंधन कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन में काफी अहम साबित हो रहा है। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा वन देवी और पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)