google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मृतक रोहित साव के परिजन पहुंचे सांसद कार्यालय, दोषियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार

सांसद प्रतिनिधियों ने परिजनों को किया आश्वस्त, न्याय जरूर मिलेगा

मनोज कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण हजारीबाग।

हजारीबाग: नवरात्रि की अष्टमी से लापता युवक रोहित साव का शव सोमवार को ओकनी देवी मंडप रोड स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के पीछे बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे परिजन सांसद मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचे और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सांसद मनीष जायसवाल उस समय शहर से बाहर थे, किंतु उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपने लोकसभा प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह एवं सह प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला को कार्यालय परिसर पहुंचकर परिजनों से मिलने और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के पश्चात दोनों प्रतिनिधि कार्यालय पहुंचे और परिजनों से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी भी कार्यालय परिसर पहुंचे, जहाँ शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। वार्ता के उपरांत परिजन संतुष्ट नजर आए और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। थाना प्रभारी द्वारा त्वरित राहत के रूप में परिजनों को 10,000 रु की सहायता राशि दी गई, वहीं सीओ द्वारा मंगलवार को 20,000 रु की अतिरिक्त सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। इस विषय पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं शीघ्र ही हजारीबाग लौटकर मृतक के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करूंगा तथा उन्हें हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)