समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बढ़ती हुयी जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिवस का विगत शुक्रवार को शुरुआत किया गया।उसी के तहत पीएचसी हरहुआ पर आज मंगलवार को कुल 41 महिलाओं का बंध्याकरण सम्पन्न हुआ।
पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिवस 30 जुलाई तक चलेगा। सभी आशाओं व एएनएम को उस दिन निर्देशित किया गया कि
व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर बन्ध्याकरण लक्ष्य को समय पूरा करें।और पात्र लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजवाते हुए उनका पूर्ण सहयोग करें।
41 महिलाओं का बंध्याकरण सर्जन डॉ0 सन्तोष कुमार ने किया।आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम द्वारा परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों के उपयोग के बारे में महिलाओं व पुरुषों को जागरुक कर संसाधन उपलब्ध कराने का भी कार्य करें। सभी महिलाओं को एम्बुलेंस से आशा व एएनएम ने घर तक पहुंचाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



