google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव की तैयारी को लेकर किया समीक्षा बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर बिहार) 8 दिसंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव आयोजित कराए जाने को लेकर पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति टंडवा की बैठक मुखिया राम प्रसाद राम की अध्यक्षता मे की गई ।बैठक का संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया। बैठक मे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोकप्रिय एवं नामचीन कलाकारो का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया साथ ही आयोजन समिति द्वारा मन्दिर की सजावट एवं कार्यक्रम स्थल का मुआनाय करते हुए भव्य एवं सुंदर तरीके से कराने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव को राजकीय कैलेंडर में शामिल करते हुए कला और सांस्कृतिक विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा 18 और 19 दिसंबर को नबीनगर प्रखंड के टंडवा में आयोजित किया जाना है। मौके पर सजीव कुमार सिंह वरिष्ठ नेता जदयू, प्रितेश सौरभ, अरविन्द पासवान, शंकर प्रसाद, कमलेश सिंह, उमेश प्रसाद, विनोद सोनी, दीपक तिवारी अजीत तिवारी, जय कुंदन सिंह, सर्वेश सिंह, चंदन कुमार, अश्विनी कुमार, गुड्डू सिंह , शंकर, सीता राम वैध, अशोक सिंह, सत्यनारायण, पि. के. सिंह, जितेंद्र चौधरी, भोला पासवान, रंजीत सिंह, विनय सिंह सहित अन्य मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)