समाज जागरण आशीष कुमार
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में शनिवार को नो बैग के दिन इनरव्हील क्लब वाराणसी उदिता के सहयोग से विद्यालय 75 छात्र व छात्राओ को बैंग दिया गया। वितरण के मुख्य अतिथि बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा ने कहाकि स्वयं सेवी संस्था द्वारा इस तरह गाँवो के बच्चों को सहयोग देना वास्तव में सराहनीय कदम है। एडीओ पंचायत अशोक चौबे ने कहाकि इससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के साथ पढ़ाई में मदद मिलेगी।
बैग वितरण के साथ अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल व सुंदरता पर अध्यापकों की प्रशंसा की। वही छात्रों के बेबाकी उत्तर से अधिकारी खुश दिखे।
इसके पूर्व इनरव्हील क्लब उदिता की अध्यक्ष चारुल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संजुलिका के द्वारा महिला दिवस पर ही 75 छात्राओ बैग वितरित किया गया था । उसी क्रम शेष बचे बच्चो को शनिवार को बैग दिया गया। इस दौरान ई प्राधनाध्यापक विनोद कश्यप, संजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, डॉ राजीव गौतम, तेजबहादुर , अवधेश वर्मा व सरिता देवी के अलावा अनेक अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



