शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर के दुकान में लगा आग, जलकर लाखों का हुआ नुकसान

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय डाला बाजार में शॉर्ट सर्किट होने से जनरल स्टोर व दोना पत्तल के गोदाम में लगा भीषण आग, घंटों कड़ी मस्कत से फायर ब्रिगेड के कर्मीयों ने आग पर काबू पाया लाखों का समान जलकर हुआ राख मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तड़के सुबह डाला बाजार मेन मार्केट में कटरा स्वामी स्वर्गीय गिरिजा पंडीत के किरायेदार बिंदू केशरी के जनरल स्टोर व दोना पत्तल के गोदाम में बंद शटर के अंदर अज्ञात कारण वश आग लग गई वह धिरे धिरे आग धू धू जलकर आग लग गया और आग विकराल रूप ले लिया जिसे आसपास के लोगों की नजर पड़ी और देखते देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए दुकान मालिक बिंदु केसरी ने बताया कि हमको जाना था

बनारस बाजार करने जो की 65000 नगद और लगभग 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने तत्काल चोपन पुलिस डाला चौकी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस और फायर ब्रिगेड के मदद से घंटों कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है तब तक जनरल स्टोर व दोना पत्तल के गोदाम में रखा हुआ डी फ्रिजर, फ्रीज काउंटर समेत लाखों का सारा समान जलकर राख हो गया। वहीं डाला पुलिस चौकी की पुलिस ने जांच में जुटी हुई है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)