google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक गंभीर रुप से घायल, हुआ रेफर

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवनवा के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हो गये मंगलवार सुबह को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के सहायता से घायल को उपचार के लिए चोपन अस्पताल भेजवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुंजन सिंह 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र प्रताप निवासी हाइडिल कॉलोनी चोपन व सचिन कुमार 17 वर्षीय पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी हाइडिल कॉलोनी चोपन जो कि ओबरा से बाइक द्वारा चोपन जा रहे थे जैसे ही बगवनवा के कि अज्ञात वाहन के टक्कर होने से दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस द्वारा चोपन अस्पताल भेजा गया डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


ओबरा-चोपन खनन क्षेत्रों और क्रेशर इकाइयों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग माना जाता है। इस मार्ग से दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सड़क के दोनों पटरियों पर धूल, मिट्टी, बालू और गिट्टी की मोटी परत जमा हो चुकी है। कई स्थानों पर यह परत लगभग एक-एक मीटर तक फैल गई है, जिससे सड़क की वास्तविक चौड़ाई भी कम हो गई है और आवागमन जोखिमपूर्ण बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सूखे मौसम में यही धूल हवा में उड़कर आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाती है, जिससे पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। वहीं बरसात के समय यही धूल-मिट्टी कीचड़ में बदल जाती है और सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों कहना है कि यदि दोनों पटरिया साफ हो जाए तो दुर्घटना कम हो सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)