google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में मद्धनिषेध द्वारा छापेमारी के दौरान हुई भगदड़, एक महिला की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में सोमवार को मद्धनिषेध पुलिस छापेमारी करने पहुंची। जहां छापेमारी की सूचना पर भगदड़ मच गई। जिसके दौरान गिरकर एक महिला की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बिक्रम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में मद्धनिषेध पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी की सूचना मिलते ही मुशहरी टोले में भगदड़ मच गई। जिसके दौरान भागमभाग की स्थिति उतपन्न हो गयी। जिसमे गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान लक्ष्मीनिया देवी के रूप में हुई।

मृतक के पुत्र नागेंद्र मांझी ने बताया कि भागने के दौरान मां को पुलिस कर्मियों ने डंडे से पिटाई किया जिससे वह गिर गयी। जब उसे अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुसहरी के लोग आगबबूला हो गए। लाठी डंडा लेकर बिक्रम दुल्हिन बाजार सड़क को जाम कर दिया। घटना की खबर सुनकर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार सहित अन्य पुलिस बल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, पिंटू कुमार अन्य लोगो ने पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर सड़क से जाम को हटाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)