दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के जामा मस्जिद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजान के महीने में चल रही तरावीह शनिवार को अंतिम अंतिम तरावीह का नमाज अता किया, जो देर रात तक चला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद में इकट्ठे हुए और कुल 11 दिन तरावीह के दौरान अल्लाह की इबादत की। तरावीह की नमाज के दौरान लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और अपने परिवार और देश की सलामती के लिए दुआ की। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम ने लोगों को रमजान और कुरान के महत्व और इसके पालन करने के बारे में बताया।नबीनगर में तरावीह का समापन पर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम कारी नईम को नजराना पेश किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



