तीन दिवसीय भारत-नेपाल दिव्यांग यूनिटी क्रिकेट कप का श्री गणेश

एकता व सद्भावना को समर्पित 3 से 5 दिसंबर तक खेली जा रही यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता

दैनिक समाज जागरण,( महेन्द्र प्रजापत बहल )

भिवानी, 3 दिसंबर। सांसद खेल उत्सव के तहत विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जी लिट्रा क्रिकेट ग्राऊंड में फिजिकल चैलेंजेड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) द्वारा भारत व नेपाल के बीच तीन दिवसीय राष्ट्रीय टी-20 मैचों का शुभारंभ किया गया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारत व नेपाल के अपने-अपने देश के विभिन्न राज्यों से चुने हुए क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय एकता व सद्भावना को समर्पित भारत-नेपाल यूनिटी दिव्यांग क्रिकेट कप के पहले दिन आज नेपाल ने टॉस जीतकर बॉलिंग शुरू की तथा दिव्यांगों को समर्पित इस प्रतियोगिता में अपने खेल जौहर दिखाया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे हांसी से हरियाणा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एसएस मान, भिवानी से विधायक,एसोसिएशन के चेयरमैन घनश्याम सर्राफ , पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद लोहिया , दूसरी इनिंग के मुख्य अतिथि समाजसेवी बृजलाल सराफ, अध्यक्ष सीजीएम पवन कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोडऩे तथा उन्हे आम लोगों के समकक्ष दर्जा दिलवाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सरकारों तथा विभिन्न सेवा समितियों द्वारा किया जाता है। इसी दिशा में पीसीसीएआई ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत व नेपाल के बीच इस तीन दिवसीय भारत-नेपाल यूनिटी क्रिकेट कप का आयोजन करवाया है, ताकि दिव्यांग खिलाडिय़ों को अंतर्राष्टीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिल सकें।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट को अब विश्व में एक अलग पहचान मिली है। वर्ष 2026 के मार्च महीने में हैदाराबाद में भारत व दुबई के बीच अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा तथा मई-जून माह में नेपाल के काठमांडू में भारत व नेपाल की टीमों के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे।
उन्होंने कहा कि लंदन के लॉर्डस के मैदान में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम इंग्लैंड की टीम को इसी वर्ष हराकर टूर्नामेंट जीत चुकी है, यह ना केवल दिव्यांगों, बल्कि देश के लिए भी गौरव की बात है।

तीन दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट कप के दौरान आज भारतीय टीम के कप्तान तुशार को तथा नेपाल के कप्तान रामप्रसाद खरे के बीच टॉस करवाकर मैच की शुरूआत की गई, जिसमें नेपाल ने टॉस जीतकर बॉलिंग का निर्णय लिया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस मैच के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर नेपाल टीम के कप्तान रामप्रसाद खरे ने बताया कि भारतीय टीम के साथ उन्हे जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का मंच मिला है, वह समाज में दिव्यांगों को समानता के तल पर लाने का मंच है। इस एकरूपता को लाने के लिए नेपाल ने 2017-18 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट शुरू किया था तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज नेपाल की टीम दिव्यांग क्रिकेट खेल रही है।
उन्होंने कहा कि अभी दिव्यांग क्रिकेट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी सुधार की जरूरत है। डिसेबल्ड क्रिकेट स्पोट्र्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष एसएस मान, पीसीसीएआई के उपाध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट को लेकर प्रदेश व राज्य सरकारें निरंतर खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उसके अलावा सामाजिक स्तर पर भी दिव्यांग क्रिकेट को बड़ा सहयोग मिल रहा है, जिसके चलते आज विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन हो पा रहा है।

ये हस्तियां रही मौजूद:-
इस अवसर पर मुख्यअतिथि एसएस मान, विधायक घनश्याम सर्राफ, समाज सेवी बृजलाल सर्राफ, समाजसेवी नरेश गर्ग ढिगावा, महंत चरणदास महाराज , निदेशक सावित्री यादव, गोवर्धन आचार्य,राजकुमार सुनसुना महासचिव, समाजसेवी लक्ष्मण गौड, नेपाल टीम के चेयरमैन सुल्टिम सेरपा, नेपाल टीम के कॉर्डिनेटर अतुल त्यागी , कॉर्डिनेटर हितेष देवली, टुर्नामेंट कॉर्डिनेटर अविनाश शर्मा, कॉमेंट्रेट अभिषेक तिवारी, इंडिया टीम मैनेजर शुभम शर्मा, एडवोकेट सुनील पंवार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, एडवोकेट सुनील पंवार, एडवोकेट संजय अग्रवाल , अमन सर्राफ, रमेश रानी कुरुक्षेत्र, गुड्डी दादरी, रोहित अग्रवाल, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ देवेंद्र कुमार, मदन गोपाल, संजय सैनी, ओमवीर कौशिक, पंकज लोहिया, हंसराज चहल, राजेश कोच मोनी कोच, समाजसेवी राजेश बिष्ट, स्वदेशी क्लब टीम के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)