संवाददाता आदिवासी सुनील त्रिपाठी। दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त 01. विनोद कुमार पुत्र उमाशंकर निवासी धनसीरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर हाल पता केवटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष 02. संजय पुत्र रूपाराम निवासी ग्राम केवटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष तथा मु0अ0सं0-114/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्ता बुधवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना निवासी ग्राम करगरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को आज दिनांक 08/04/2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



