अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी-मिशन शक्ति) के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान उल्लंघनों पर कुल 256 चालान किए गए।
पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।



