दैनिक समाज जागरण अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद भाजपा नगर द्वारा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष, कौशल कुमार उर्फ पिंटू ने की, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह,विधान – पार्षद ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, यह हमेशा समाजहित और राष्ट्र हित में कार्य करना जानती है! जैसे वृक्षारोपण अभियान पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता चला रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, जो की हमेशा राजनीति विचारधारा से ऊपर उठकर कार्य करने का काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता सत्ता सुख लड़ाई की राजनीति नहीं करते हैं। देशहित की रक्षा करने के लिए आवाज उठाने काम करती है। विधान – पार्षद ने कहा कि जिस तरह से अपनी निजी स्वास्थ्य के लिए वृक्षों का दोहन कर रहे हैं! यदि अभी भी नहीं समझे, तो आने वाला समय और संकट में हो सकता है! हर व्यक्ति को कम से कम 01 वर्ष में 12 वृक्ष लगाने चाहिए! देश के नागरिक होने के नाते आपका भी मौलिक कर्तव्य बनता है! तभी हम सभी पर्यावरण को संतुलित बनाए रख सकते है! इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री, मुकेश कुमार सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, मनोज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता, आदित्य श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिंह, सुमन अग्रवाल, तीर्थ नारायण वैश्य, आलोक सिंह, चंदन सिंह, अशोक पाण्डेय एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



