विजय शंकर पांडेय जिला संवाददाता/ समाज जागरण
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में सतौहा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह बालू लदा हाईवा पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, वहीं सड़क पर चल रहे लोग गाड़ी की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
रॉबर्ट्सगंज निवासी चालक रमाकांत (35) हाईवा में बालू लाद कर घोरावल मार्केट के मुक्खा रोड पर जा रहा था। खुटहा बाईपास के रास्ते से जाते समय हर घर नल जल योजना के तहत चल रहे काम के कारण बने गड्ढे में फंस कर गाड़ी पलट गया। हादसे में हाईवा चालक घायल हो गया। घटना के समय आस पास कई ग्रामीण आवागमन कर रहे थे, लेकिन संयोग अच्छा था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हाईवा चालक ने पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत क्षेत्र में तमाम जगहों पर सड़कों या सड़क की पटरियों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा सही नहीं कराया जाता। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और बराबर हादसे की आशंका बनी रहती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



