google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वैनी सरई गढ़ मार्ग दुल्लहपुर मोड़ पर सड़क पर बनी खाई, दे रही किसी बड़ी दुर्घटना को दावत

आए दिन राहगीर हो रहे चोटिल, विभाग दे रहा सिर्फ आश्वासन

विजय शंकर पाण्डेय जिला संवाददाता/ समाज जागरण

सोनभद्र। विकास खंड नगवां के वैनी से सरई गढ़ मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है कही कही इतने बड़े बड़े गड्ढे है कि आए दिन राहगीर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है ।
आप को बता दें इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करीब डेढ़ दशक पूर्व केंद्र की मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुआ था धीरे धीरे सड़क खराब होती गई और अब तो पूरी सड़क ही गड्ढे में तब्दील हो चुकी है सड़क निर्माण को लेकर पूर्व में बहुत जल्द सड़क निर्माण होने की बात प्रकाश में आई लेकिन वही कहानी चरितार्थ हुई , ढाक के तीन पात, कुछ माह पूर्व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था की बैनी मार्केट में 280 मीटर सीसी रोड और करीब डेढ़ किमी सड़क पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बहुत जल्द पेंटिंग का कार्य किया जायेगा लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती दिख रही है।


पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्व में बैनी से नगाव मोड़ तक बने गढ़ों में सोलंग डाली गई तो उम्मीद जताई जा रही थी कि पूरे रोड पर बने गढ़ों को भरा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ आप को बता दें कि बैनी से सरई गढ़ तक रोड की लंबाई लगभग दस से बारह किमी है इसी मार्ग पर दुल्लहपुर मोड़ से सरई गढ़ जाने की ओर बंगाली डॉक्टर के सामने लगभग एक मीटर की चौड़ाई में पूरी सड़क खाई हो गई है जिससे आने जाने वाले राहगीर अक्सर अनियंत्रित होकर गिर जाते है रोड पर चलने वाले तीन पहिया वाहन भी आए दिन पलट जा रहें है लेकिन विभाग आंख बंद कर कुंभकर्णी निद्रा में सोया हुआ है। जब कोई बड़ी दुर्घटना होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह बड़ा सवाल है विभाग अगले वर्ष से ही सड़क निर्माण की बात करने का आश्वासन देता रहा है। लेकिन धरातल पर अभी भी सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील है।


इस संबंध में विभागीय अभियंता अनुज जायसवाल से सेल फोन पर वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा कि चार पांच दिन में कार्य करा दिया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित विभाग को सड़क निर्माण हेतु निर्देशित करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)