अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा गौशाला सेवा समिति द्वारा होली के उपलक्ष्य में सेक्टर-5 में प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5 से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालु राधा-कृष्ण भजनों पर झूमते नजर आए। “जिधर भी देखूं, दिखे श्याम छवि तुम्हारी…” भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इधर, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार वालिया ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा पत्रकारों को ही निमंत्रण दिया गया, जबकि अन्य मीडिया संस्थानों को दूर रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मीडिया से कार्यक्रम को छुपाने का कारण क्या है?
संघ ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए सभी पत्रकारों के साथ समान व्यवहार की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



