google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौ तस्करी के वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बड़ौरा मोड के पास से मंगलवार देर शाम जंसा पुलिस ने गौ तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गौ तस्करी का वांछित अभियुक्त बसंतपुर बड़ौरा मोड के समीप मौजूद है। जिस पर पहुंची जंसा पुलिस अभियुक्त सलाऊ पुत्र मटरू उम्र 24वर्ष निवासी कतवारूपुर को गिरफ्तार किया पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि बीते दो सप्ताह पूर्व अपने साथी फैजल उर्फ पप्पू एवं अनिल के साथ पिकअप वाहन से दो गो वंश वध के लिए ले जारहे थे।की रास्ते में एक ईंट भट्टे के पास ग्रामीणों द्वारा शोर मचाकर हमे घेरने का प्रयास किया गया जिस पर हम लोगों ने दोनों गो वंश को रास्ते में गिराकर भाग निकले वही वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। वही पुलिस ने मौके से एक पिकअप दो बल्ली तीन रस्सियां बरामद की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)