google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वी पी एस केराकतपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।

क्षेत्र के वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के प्रांगण में आज श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व पूरे हर्षोल्लास एवम धूम-धाम से मनाया गया जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चो का उत्साह देखते बन रहा था।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के उप-निदेशक के के पांडेय और प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या द्वारा श्री कृष्ण-राधा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ सभी बच्चे कृष्ण-राधा के वेशभूषा में सजे हुए बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्य-नाटिका जो है अलबेला ने वहाँ उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के उप-निदेशक श्री के के पांडेय ने नन्हे-मुन्नों को संबोधित करते हुए कृष्ण जी की महिमा और उनके बाल स्वरूप का कहानी रूप में मनमोहक वर्णन किया जिसे बच्चो से बेहद उत्साह से सुना और समझा।कार्यक्रम का संचालन समन्वयक श्रीमती रूपा वर्मा के निर्देशन में शिक्षिका संतोषी पांडेय एव ख़ुशी गुप्ता द्वारा किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या जी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन हेतु तैयारियाँ पहले से ही की जा रही थी,जिसमें शिक्षकों और छात्रों सभी ने अपना योगदान दिया।विद्यालय के कला संकाय के शिक्षकों द्वारा श्री कृष्ण के पालने(झूले) को बेहद वृहद रूप से सजाया गया था जिसमे कृष्ण जी की बाल स्वरूप प्रतिमा को विराजमान किया गया जो आज के कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का होना हमारी आज की पीढ़ी में धर्म,भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विकास को बढ़ावा देगा,जिसके लिए विद्यालय में ऐसे आयोजन समय-समय पर आगे भी होते रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)