google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राम मेला में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब, टुसु व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सपादा गांव के सुवर्णरेखा नदी तट पर आयोजित प्राचीन राम मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम बना। मेले का विधिवत उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, थाना प्रभारी कौशल कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व मुखिया तपन सिंह मुंडा एवं मेला समिति अध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मेला समिति की ओर से अतिथियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम की एक झलक पाने के लिए लोगों में खास उत्सुकता देखी गई।

वहीं मेले में 30 फीट और 40 फीट ऊंची चौड़लनुमा टुसु लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। भव्य और कलात्मक टुसु चौड़लों को देखने के लिए भीड़ लगी रही। मेला समिति की ओर से उत्कृष्ट टुसु चौड़लों को पुरस्कृत भी किया गया।

अतिथियों ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि टुसु और राम मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, चौड़ा पंचायत के मुखिया रामलाल सिंह मुंडा, समिति सदस्य मदन सिंह मुंडा, बृंदावन प्रामाणिक, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो सहित शशधर सिंह मुंडा, गौरांग प्रामाणिक, सिदाम कालिंदी, सुनील स्वांसी समेत कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)