अनिल कुमार अग्रहरि/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। नव वर्ष के पावन अवसर पर डाला वैष्णो माता शक्ति पीठ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल की शुरुआत मां के दर्शन और आशीर्वाद के साथ करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंच गए। दर्शन को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आया और लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे तथा मां के जयकारों, हर हर महादेव व जय माता दी के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिला।इस दौरान डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने अपने टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे और अनुशासन, व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



