ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ समाज जागरण।
चोपन/ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद के पत्नी का रविवार को अल सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों में हुई तो शोक की लहर दौड़ गई बताया गया कि शनिवार की रात जिला महामंत्री की पत्नी विजय लक्ष्मी उम्र लगभग 38 वर्ष भोजन कर के सभी लोग सोने चले गये जिसके बाद अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद परिजनों ने तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं घटना की सुचना मिलते ही राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा, सदर विधायक भुपेश चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, चैयरमेन उस्मान अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ओमप्रकाश दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह डंपू, अनूप तिवारी, संतोष शुक्ला, अधिवक्ता अमित सिंह, श्यामाचरण गिरी, सत्यप्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, दया सिंह, रजनीकांत सिंह, महेंद्र केशरी, विकास चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शबनम मिश्रा, नितू चौबे, सत्येन्द्र आर्य, सुशील साहनी, रामनिवास तोमर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किये। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



