विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में मंगलवार की बीती रात में एक महिला किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों में हड़कंप मच गया आनन फानन में परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी लेकर आए डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है और शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
महिला की पहचान फूलवती देवी उम्र लगभग 24 वर्ष पत्नी मुरली बताया जा रहा है महिला का मायका मची थाना क्षेत्र के तेनुदाही ग्राम पंचायत के बिश्रामपुर में बताया जा रहा है महिला के माता-पिता को उसकी जानकारी दे दी गई है वे लोग भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों छोड़ गई बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है फिलहाल महिला ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



