विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण
सोनभद्र। विकास खण्ड नगवां में अधिकारियों के द्वारा मनमानी तरीके से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण किया जा रहा जिससे उच्च अधिकारियों को खुश किया जाए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतकर्ता के द्वारा संदर्भ संख्या 40020026000494 पर शिकायत किया गया कि विकास खण्ड नगवां के ग्राम पंचायत कम्हरिया में रामप्रसाद के घर से राम गनेश के घर तक इंटरलॉकिंग का निर्माण किया गया है जिसमें किसी भी सरकारी मानक को पूरा नहीं किया गया नाही सोलंग का प्रयोग हुआ केवल भस्सी के सहारे इंटरलांकिग लगा दिया गया जिसकी जांच करने गए राजकिशोर सचिव महोदय बड़ी आसानी से ही आख्या लगा दिया गया कि रोड़ में कोई कमी नहीं मिली जब कि शिकायतकर्ता का आरोप था कि सोलंग का प्रयोग नहीं किया गया लेकिन अधिकारी मनमानी तरिके से जांच आख्या लगाकर अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं। जांच में मिला यह कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया है जिसकी लम्बाई 1500 सौ मीटर है क्षेत्र पंचायत के कार्य में जो भी टेक्निकल अधिकारी के देख रेख में कार्य किया जाना चाहिए वह कभी अपने साइड पर देखने तक नहीं जाते।
शिकायत कर्ता का माना जाए तो जेई साहब बृजेश कुमार को इतना काम होता है कि वह साइड कैसे जाएं। इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करें। ताकि कम्हरिया गांव में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया कार्य भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ने से बच जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



