google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा में संदेहास्पद स्थिति में महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा – पदमा ओपी थाना क्षेत्र के पदमा चौक निवासी सत्येंद्र जायसवाल की पत्नी श्वेता जायसवाल (35 वर्ष) की रविवार शाम को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के मुंह से झाग नहीं निकला था और न ही शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान दिखाई दिए। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले घर में मृतका के पति सत्येंद्र जायसवाल के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)