google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना मैनाठेर क्षेत्र में मक्का के खेत में युवती का शव मिलने की घटना से फैली सनसनी

मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्रांतर्गत आज एक मक्का के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल (IPS) ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

थाना मैनाठेर पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस संबंध में SSP मुरादाबाद श्री सतपाल अंतिल द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया:

“घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की पुष्टि की जाएगी। युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जनता से अपील: यदि किसी व्यक्ति को युवती की पहचान अथवा घटना के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना मैनाठेर या मुरादाबाद पुलिस को सूचित करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)