google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में महिला से दिन दहाड़े चैन छीना

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार की सुबह एक गृहिणी के साथ हुई छिनतई की घटना ने स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब महिला अपने बेटे को पैदल स्कूल छोड़ने जा रही थी। मामला कंकड़बाग के द्वारिका कॉलेज वाली गली का है। सुबह करीब 8 बजे दीप शिखा सिन्हा नामक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थीं। जैसे ही वह पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी के घर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आती एक बाइक ने उन्हें साइड किया। बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक को पास लाकर एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तुरंत भागने लगा। बदमाशों ने हेलमेट तो पहन रखा था, लेकिन चेहरे पर मास्क नहीं था। महिला के अनुसार दोनों बदमाश भागते समय बार-बार पीछे मुड़कर देख रहे थे। चेन छिन जाने के बाद महिला घबराकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और रोते-बिलखते अपने परिजनों के साथ कंकड़बाग थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता एक गृहिणी हैं और उनके पति एक एनजीओ में कार्यरत हैं। इस घटना ने परिवार को मानसिक रूप से आहत कर दिया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस उस लोकेशन पर पहुंची, जिसे महिला ने बताया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)