google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“तुमने क्यों कहा था मैं खूबसूरत हूं ” नाटक की शानदार प्रस्तुति

उमरिया। नगर में संदेश नाट्य मंच (रंगमंडल )द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाट्य समारोह में नाटक के दूसरे दिन यानी 18 मई को रंग उत्सव नाट्य समिति रीवा, की प्रस्तुति “तुमने क्यों कहा था मैं खूबसूरत हूं” का मंचन हुआ। बहुत ही मार्मिक और भावुक कहानी को दर्शकों ने बहुत सराहा ओर भरपूर इसका आनंद लिया। बहुत देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंजता रहा । यह नाटक प्रख्यात लेखक यशपाल जी की कहानी है , इसका नाट्य रूपांतरण किया है। अख्तर अली जी ने परिकल्पना एवं संयोजन अंकित मिश्रा जी जो कि (मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय) के स्नातक हैं और निर्देशन गौरव सिंह राजपूत जी का था ।

नाटक मंचन के दौरान नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक श्री राम लाल अग्रवाल जी ,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मिथिलेश मिश्रा जी ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी,महामंत्री दीपक छतवानी जी, बिलासपुर छत्तीसगढ़, से पधारे श्री सोमनाथ भट्टाचार्य जी ( जो कि उमरिया के पुराने रंगकर्मी और चित्रकार हैं ) उपाध्यक्ष सुमित गौतम जी, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई खेमचंद कोटवानी जी की विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन नगर के प्रतिष्ठित प्राचार्य श्री प्रदीप सिंह गहलोत जी ने किया। यह नाट्य समारोह नगर के दो राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कलाकार स्वर्गीय श्री केशवानंद स्वामी(रंगकर्मी )एवं स्वर्गीय श्री आशीष स्वामी (चित्रकार )को समर्पित है।

19 मई को कहानी बज थिएटर कंपनी रायगढ़ छत्तीसगढ़ की टीम के द्वारा उल्लू पंचायत नाटक की प्रस्तुति होगी। जिसका मार्गदर्शन डॉक्टर योगेंद्र चौबे जी एवं निर्देशन मोहन सागर जी ने किया है। संदेश नाट्य मंच ने दर्शकों से अनुरोध है कि वह समय पर अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और नाटकों का आनंद लें और इस नगर की ऐतिहासिक परंपरा का स्वागत करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)