के जे एजुकेशनल ग्रुप।

समाज जागरण
शिव तिवारी
बड़ागांव
बाबतपुर (के. जे. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं सम्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी) में लगा रोजगार का मेला, 54 छात्रों का चयन

पिंडरा, वाराणसी। बाबतपुर स्थित के. जे. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं सम्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्रइव छात्रों के लिए सुनहरा अवसर साबित हुई। बी. फार्मा एवं डी. फार्मा अतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, एबॉट, मैक्लोड्स, मेडोज फार्मास्यूटिकल्स, Innova Cap Tab Ltd, Mox Healthcare Ltd Ud Spas Remedies ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रिसर्च, प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और क्वालिटी एश्योरेंस विभागों के लिए प्रशिक्षु पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ के जे एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश ‌द्विवेदी के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद विक्रम सिंह एवं दिलीप कुमार ने छात्रों को कंपनी प्रोफाइल, कार्यशैली एवं करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा से शुरू हुई, जिसके बाद तकनीकी एवं एचआर इंटरव्यू आयोजित किए गए।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कॉलेज के 54 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग की गई। चयनित वि‌द्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रदीप सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. योगेंद्र सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड पंकज कुमार त्रिपाठी, एवं सम्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल श्री कमलेश कुमार सिंह, डॉ. सचिन कुमार अग्रहरि, डॉ. गणेश श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रीति पांडे, राजलक्ष्मी पांडे, पवन कुमार पटेल, बृजेश सिंह, ऋयभ श्रीवास्तव एवं शुभम सिंह, उमेश, सुबोध सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर करियर की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)