समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा चौकी अंतर्गत औरा गांव में मंगलवार सुबह अमृत सरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी प्रेमचंद्र अग्रहरि उर्फ बाजारू (26) मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव स्थित अमृत सरोवर में नहाने गए थे। तैरने नहीं आने पर नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुछ देर बाद वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सरोवर से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार प्रेमचंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता जी व एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मौत की खबर सुनकर बड़े भाई रामचंद्र, मां बेचना देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने गरीब परिवार के दुःख में सहायक बनकर पीएम से अंतिम संस्कार तक मदद कर सेवाधर्म निभाया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



