google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईपीएमएस पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। राजकीय कृषि रक्षा इकाई हरहुआ परिसर में भारत सरकार द्वारा विकसित एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन पद्धति (IPMS) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड हरहुआ के कीटनाशी विनिर्माताओं और विक्रेताओं ने भाग लिया।


प्रशिक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) कुंदन सिंह ने प्रतिभागियों को आईपीएमएस पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से पोर्टल पर पंजीकरण करने और कीटनाशकों के उत्पादन, वितरण, बिक्री के स्टॉक तथा वितरण की सूचना नियमित रूप से भरने की अपील की।


कीटनाशी निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कीटनाशकों के उपयोग पर निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के भारत सरकार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रभारी राजकीय कृषि रक्षा इकाई नवीन उपाध्याय और कृष्ण कुमार की विशेष भूमिका रही। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) देवेंद्र पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)