दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के साया परसा मुख्य मार्ग के समीप नहर के किनारे टहल रहे एक युवक की तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।युवक की पहचान साया परसा गांव निवासी संजय मेहता पिता स्व बीरान मेहता के रूप मे किया गया। मामले मे थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि बाइक के धक्के से एक युवक की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है ।वही बाइक सवार भागने में सफल रहा है।पुलिस मामले में अज्ञात के विरुद्ध अग्रतर कारवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



